सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। शनिवार को जिले में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी शांकचार्य सामड़, मोटरयान निरीक्षक एवं यातायात पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़कों के किनारे बेतरतीब और अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों (ट्रकों और हाइवा) की सघन जांच की। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 25 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,70,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नो पार्किंग में खड़े साथ भारी वाहनों से वसूले गए 1.89 लाख जुर्माना कार्रवाई के साथ-साथ प्रशास...