Saraikela News: अर्जुन स्टेडियम में खेलो झारखंड के बाद पसरी गंदगी
सराईकेला, सितम्बर 14 -- Saraikela News: खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के बाद अर्जुना स्टेडियम सह राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर गंदगी से पट गया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर व्यवस्था के दावे के बीच कार्यक्रम खत्म होते ही मैदान में जगह-जगह फेंकी गई थर्मोकॉल की प्लेटें आयोजन समिति की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ी कर रही हैं। बताया गया कि प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सरकार की ओर से 30 हजार रुपये का आवंटन दिया गया था। इसके बावजूद प्रतियोगिता के बाद मैदान और स्कूल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चों के भोजन के लिए इस्तेमाल की गई थर्मोकॉल की प्लेटें इधर-उधर फेंकी हुई नजर आईं। अर्जुन स्टेडियम के खेल मैदान से लेकर स्कूल परिसर के आसपास जगह-जगह थर्मोकॉल प्लेट औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.