Saraikela News: अमित सुमन विक्की बने नए डीएओ, संभाला पदभार
सराईकेला, अगस्त 8 -- Saraikela News: सरायकेला। नए जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में अमित सुमन विक्की ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल से प्रभार लिया। कार्यालय में प्रभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए कृषि पदाधिकारी का स्वागत किया गया। पदभार संभालने के तुरंत बाद नए जिला कृषि पदाधिकारी अमित सुमन विक्की ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों के हितों की रक्षा और उनका विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर अंतिम किसान तक लाभ पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर विभाग के अन्य कर्मी और अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमार दल गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.