सराईकेला, जुलाई 25 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर मुख्यालय में 15वें वित्त आयोग की राशि से जिला परिषद द्वारा निर्मित डाक बंगले के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अतिथियों एवं सरकारी अधिकारियों के ठहरने के लिए बनाए गए इस भवन का उपयोग इन दिनों एक ठेकेदार अपने मजदूरों के आवास के रूप में कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बने डाक बंगले का उपयोग उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकारियों और अतिथियों के आगमन पर उनके ठहरने की अलग व्यवस्था करनी पड़ती है।

जिला परिषद अध्यक्ष का बयान इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बताया कि भवन एक वर्ष के अनुबंध पर ठेकेदार को दिया गया है, जो प्रति माह Rs.8,000 किराया जिला परिषद को देता है। उ...