सराईकेला, सितम्बर 8 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के बंदडीह चौक के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत हो गई। मृतक भालुबासा गांव का रहने वाला बताया गया है। जानकारी के अनुसार संजय महतो सुबह करीब 11 बजे अपने घर से गम्हरिया में आयोजित एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए निकला था। इसी दौरान बंदडीह चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में संजय के सिर का एक हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था, जबकि उसका एक हाथ भी टूट गया था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...