संतकबीरनगर, अगस्त 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 65 ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त मद के करीब 3.5 करोड़ रुपये खातों में डंप है। वहीं इसके पीछे चर्चा है कि जिले से विकास कार्यों की फाइलों को समय से अनुमोदन न मिलने के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। प्रति ग्राम पंचायतें के ग्राम निधि के खातों में करीब 5 से 20 लाख रूपये उपलब्ध होने के बावजूद जिले से स्वीकृति प्रक्रिया में देरी से विकास कार्य बाधित है। इसका सीधा असर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों के सामने धनराशि खर्च करने के साथ समय से विकास कार्य पूरा कराने की चुनौती बनी हुई है। सब कुछ जानने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। जिसका असर इन दिनों ग्राम पंचायतों ...