संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बखिरा पुलिस ने रविवार को मेंहदावल रोड बंडा नाला पुलिया के पास से 520 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा चौकी इंचार्ज दद्दन राय, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल हिमांशु मिश्रा, कांस्टेबल लवकेश यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र यादव ने आरोपी को 152 पुड़िया में 520 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबिर उर्फ जावेद निवासी रसूलाबाद लेड़ुआ-महुआ थाना बखिरा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...