Santkabir Nagar News: 35 किलो गांजे के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। थाना दुधारा पुलिस ने जांच अभियान के दौरान छपिया छितौना के निकट दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों कार में छिपाकर 35 किलो अवैध गांजा ले जा जा रहे थे। उनके पास से 2,120 रुपये नकद के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायाल में पेश कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कारवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात दुधारा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर रात्रि चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार से गांजा लेकर आ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.