संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने रविवार को मेंहदावल-लोहरसन मार्ग के किलोमीटर चार से भटौरा मार्ग तक जाने वाले रास्ते के सुदृढ़ीकरण एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की राह सुगम हो जाएगी।​

सड़क निर्माण से मिलेगी राहत क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़कों की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। एक-एक सड़कों की हालत सुधारने का काम हो रहा है। भटौरा मार्ग लंबे अरसे से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे थे और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरत...