संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद का सृजन हुए 29 वर्ष पूरे हो गए। इन 29 वर्षों ने जनपद ने बहुत कुछ प्राप्त किया, लेकिन अभी भी यह नाकाफी है। जनपद के लोगों ने कई सारे उतार चढ़ाव देखें। विकास को तेजी से गति मिली। सड़कें चौड़ी हुईं। जनपद की धरोहरों को संवारने और संजोने का प्रयास किया गया। सूफी संत कबीर दास की निर्वाण स्थली के विकास को भी तेजी से पंख लगें। पर्यटन विकास के लिए प्रयास तो किए गए लेकिन वे अभी भी नाकाफी हैं। हालांकि पर्यटन विभाग के अनुसार जनपद में पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन वास्तविक धरातल आज भी अभी बहुत कुछ करना बाकी है। बखिरा पक्षी विहार का विकास अधूरा है तो संतकबीरनगर की धरती पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं नाकाफी हैं। जिसके लिए अभी बहुत कुछ करना शे...