Santkabir Nagar News: 21 हजार दीपों से जगमगाएगा कोपिया का शिव मंदिर
संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली के कोपिया स्थित बाबा कोपेश्वरनाथ मंदिर में सात नवंबर को भव्य दीप महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा शामिल होंगे। काशी से आए आचार्यों द्वारा महाआरती की जाएगी। खलीलाबाद-मेहदावल मार्ग के निकट स्थित बाबा कोपेश्वरनाथ शिव मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर से जुड़ी कई जनश्रुतियां भी प्रचलित हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का संबंध प्राचीन काल से रहा है। कोपिया मंदिर समिति परिवार की ओर से आयोजित इस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.