Santkabir Nagar News: 200 मीटर के दायरे वाले 120 आंगनबाड़ी केंद्र अब परिषदीय विद्यालयों में होंगे शिफ्ट
संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, जयप्रकाश मिश्र। तीन से छह वर्ष के नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को अब परिषदीय विद्यालयों के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। शासन के आदेश पर मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में 9 आंगनबाड़ी केंद्र जबकि बेलहर, सांथा समेत जिले के अन्य ब्लाकों में 120 आंगनबाड़ी केंद्र को चिन्हित किया गया है। इसके लिए प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से 200 मीटर तक की दूरी पर संचालित ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है, जो वर्तमान में गैर विभागीय भवनों में चल रहे हैं। इस संबंध में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर और स्कूल शिक्षा विभाग की महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.