संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद की कक्षा 12 वीं की छात्रा महिमा पांडेय को एक दिन के लिए कोतवाली खलीलाबाद का कोतवाल बनाया। कोतवाल बनकर छात्रा ने कार्यालय में जनसुनवाई की और पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही अधीनस्थों को जांच कर समुचित कार्रवाई किए जाने का दिशा निर्देश दिया।उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महिलाओ-बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने इस प्रेरणादायक पहल का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- छात्रा पिंकी कुमारी बनी थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठते ह...