संतकबीरनगर, जुलाई 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए 108 पर फोन करने पर जैसे एम्बुलेंस पहुंच जाती है। ठीक उसी तर्ज पर 1962 मोबाइल वेटनरी सेवा से घायल निराश्रित गोवंश को सेवाएं मिल रही हैं। मोबाइल वेटनरी बेसहारा गोवंशों के इलाज के लिए मौके पर पहुंच कर इलाज करती और घायल पशुओं को निकट गो-आश्रय स्थल तक पहुंचाती है।जिले के ग्राम औराडाड़ निवासी अखिलेश सिंह ने एक गंभीर रूप से घायल निराश्रित गोवंश के उपचार के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल पशु का उपचार शुरू किया। बताया गया कि पशु की हालत गंभीर होने के कारण 1962 मोबाइल वेटरनरी टीम ने लगातार पांच दिनों तक मौके पर पहुंचकर उसका उपचार किया, जिससे पशु के स्वास्थ्य में लगाता...