संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अयोध्या में कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेला को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू हो गई है। गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर 08 अगस्त से 12 अगस्त तक वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर मगहर, सोनी होटल के पास, खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास चौराहा और बस्ती जनपद की सीमा पर टेमा रहमत के पास बैरियर लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाले माल वाहक, भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर जैसे वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोका जाएगा। इन वाहनों को घघसरा-बखिरा-नंदौर-बांसी, बलरामपुर, गोंडा होकर लखनऊ भेजा जाएगा। टेमा रहमत चौराहे पर ...