संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दुधारा पुलिस ने उचहरा कला से एक व्यक्ति क़ो 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा एवं 01 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि उप निरीक्षक अनिल प्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल भीम कुमार, कांस्टेबल रंजन कुमार की टीम ग्राम उचहरा कला मस्जिद के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पहुंचे शराफत अली पुत्र अली अहमद निवासी उचहरा कला थाना दुधारा की जांच की। स्कूटी की डिग्गी से 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि शराफत अली को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उ...