Santkabir Nagar News: हादसों से सबक नहीं, मेंहदावल में हर पल मंडरा रहा अग्निकांड का खतरा
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल नगर पंचायत और बाजारों के लोग लखनऊ और दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड की घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। इन घटनाओं ने पूरे देश को दहला दिया था। इसको लेकर जिम्मेदारों ने लाइब्रेरी से लेकर कोचिंग संस्थानों आदि पर हर जिलों में कार्रवाई भी शुरू हुई। पर नगर पंचायत क्षेत्र में सुधार नहीं दिख रहा है। नगर पंचायत की सिकुड़ी गलियां वर्षों से चली आ रही हैं। अतिक्रमण, सड़क पर फैला दुकानों का सामान, अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहे हैं। इसको लेकर कुछ लोगों में काफी नाराजगी है। मेंहदावल नगर पंचायत के घोड़ा गली, चौक बाजार, लोहा मंडी, बर्तनहिया, अव्वल केवटलिया और ब्रह्मचारी टोला जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अधिकांश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.