संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा थाना क्षेत्र के अमया-पचपोखरी मार्ग पर गुरुवार की देर शाम हुए हादसे में फर्नीचर कारोबारी के भाई की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।दुधारा क्षेत्र के अमया गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ शर्मा के भाई का पचपोचरी बाजार में फर्नीचर का कारोबार है। उसी फर्नीचर की दुकान पर विनोद कारीगर थे। गुरुवार की शाम दुकान से विनोद साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह पचपोखरी-अमया मार्ग पर 300 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को ...