संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जिगिना चौराहे पर 10 दिन पूर्व हुए हादसे में गर्भवती महिला की मौत होने के मामले में रविवार को पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।जिगिना गांव के रहने वाले अनिल कुमार का आरोप है कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी कंचन देवी करीब 09 माह की गर्भवती थी। पहली जुलाई 2026 को उसकी पत्नी कंचन देवी जांच कराने खलीलाबाद जाने के लिए जिगिना चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी शाम करीब साढ़े चार बजे बस्ती की तरफ से गुजरी कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक लहराते हुए उसकी पत्नी को टक्कर मार दिया। जिससे पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से घायल पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर द...