Santkabir Nagar News: हाजिरी में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद विभागीय कार्रवाई पर टिकी निगाहें
संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में वीबी-जी राम जी योजना में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कराने में डुप्लीकेट तस्वीरों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है। मेंहदावल, सांथा समेत जिले के पांच विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी मिलने पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उधर, सरकारी एनएमएमएस एप से मिलते-जुलते संदिग्ध क्लोन एप के जरिए हाजिरी लगाए जाने की चर्चा ने मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर विभागीय निर्देश के बाद सचिवों व रोजगार सेवकों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
जांच में डुप्लीकेट तस्वीरों का मामला आयुक्त ग्राम्य विकास की अध्यक्षता में बीते 30 अक्टूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.