Santkabir Nagar News: हाईवे पर ट्रक पलटने से दो किमी तक वाहनों का लगा जाम
संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को कसरवल के पास एक ट्रक पलट गया। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर लगभग दो किमी वाहनों का लम्बा जाम लग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटवाया और आवागमन बहाल हो गया।सहजनवां थाना क्षेत्र ग्राम कसरवल के निकट हाईवे पर रविवार को एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से एक लेन का आवागमन बाधित हो गया। जिसके कारण एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों के आ जाने से कसरवल गुरुद्वारा से मगहर कस्बे के निकट दुर्गा मंदिर चौराहे तक लगभग दो किमी वाहनों का लम्बा जाम लग गया। इस जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। घटना की सूचना मिलने पर दोनों सीमा क्षेत्र की पुलिस ने प्रयास किया तब कहीं जाम समाप्त हो पाया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.