संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हाइवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले शातिर चोर को सोमवार को कांटे चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अहम जानकारी दी।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को पीड़ित श्रवण सोनी पुत्र मुक्तनाथ निवासी मिश्रौलिया दुर्बासा, पैकौलिया, बस्ती ने तहरीर दी कि वह भुजैनी चौराहे पर ट्रक खड़ी कर सो रहे थे कि उसी दौरान ट्रक से डीजल चोरी हो गई। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सूचना के आधार पर कांटे चौकी इंचार्ज प्रभांशु कुमार राय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ, कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव, कां...