संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर को अब जल भराव से मुक्ति मिलने के आसार बढ़ गए हैं। हाईवे के किनारे नाला का निर्माण किया जा रहा है। तीन करोड़ की लागत से बनने वाले नाले से शहर को जल भराव से राहत मिलेगी। नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को जल भराव से भी मुक्ति मिलेगी। शहर का विकास तेज गति से होगा。

जल भराव की समस्या भारी बारिश होने के बाद शहर ताल तलैया बन जाता है। बेतरतीब तरीके से शहर का बसाव और हाईवे ऊंचा बन जाने के कारण हाईवे के दक्षिण की ओर का पानी नहीं निकल पा रहा है। हाईवे के दक्षिण दिशा में ही शहर की 90 प्रतिशत आबादी बसी हुई है। यही कारण है कि जल निकासी खलीलाबाद शहर के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में हुई झ...