संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से होकर गुजरे हाईवे समेत अन्य सड़कों पर अब स्पीड लेजर रडार से वाहनों की ओवर स्पीड पर ब्रेक लगाया जाएगा। यदि चालक वाहन को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अधिक चलाएंगे तो उनका दो हजार रुपये का चालान स्पीड लेजर रडार की मदद से कट जाएगा। ऐसे में अब 80 से अधिक गति से चल रहे वाहन चालकों की खैर नहीं।

ओवरस्पीड पर कड़ी कार्रवाई जिले से गुजरने वाले हाईवे और अन्य सड़कों पर ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों की गति पर अब लगाम लगेगी। यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर रडार का उपयोग कर वाहनों की गति मापने का काम शुरू कर दिया है। यदि कोई वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से चलता पाया जाता है, तो उसका चालान किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत ओवरस्पीड में पकड़े गए वाहनों पर...