Santkabir Nagar News: हशेस्वर नाथ मंदिर परिसर के अवैध कब्जे पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर
संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर हशेस्वर नाथ परिसर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर जल्द ही प्रशासन का बुल्डोजर चलेगा। नगर पंचायत की चेयरमैन रिंकू मणि द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिलाधिकारी को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई है।
मंदिर की ऐतिहासिकता नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के हैंसर में भगवान शिव का प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर हशेस्वरनाथ धाम के नाम से स्थित है। यह शिव मंदिर स्थानीय एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बिन्दु माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से मंदिर परिसर में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को देखते हुए हैंसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.