Santkabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली और एसओजी टीम ने गुरुवार को छह महीने से हत्या के प्रयास मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस टीम कोतवाली ले गई। देर शाम तक पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी। बताया जाता है पकड़ा गया आरोपी हत्या के प्रयास मामले में भी फरवरी 2026 से वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पुलिस की नजर से बच कर आस-पास के जिले में घूम-फिर कर रहा था और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं थी। आरोपी के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपने घर आने की भनक जैसे ही एसओजी टीम को लगी,वैसे ही टीम वहां पहुंच गई और वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आशुतोष उपाध्याय भदाह में हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.