Santkabir Nagar News: हंसिया से हमला कर युवती को किया घायल, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, सितम्बर 6 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। चकरोड पर घास काटने को लेकर दो युवतियों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवती ने दूसरी युवती पर हंसिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव और अपनी बहन को बचाने पहुंची छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपित युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खजुरा खुर्द गांव निवासी अमृता पुत्री रामकुमार निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के उत्तर स्थित चकरोड पर घास काट रही थी। इसी दौरान नचनी गांव निवासी मुस्कान पुत्री पंचदेव वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि मुस्कान उसके द्वारा काटकर रखी गई घास को उठाकर ले जाने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.