संतकबीरनगर, अगस्त 19 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत क्षेत्र हैंसर धनघटा के वार्ड नम्बर 11 में 98 लाख रुपये की लागत से होने वाला सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है। ठेकेदार द्वारा सड़क के बीच जगह-जगह गिट्टी की खेप डालकर फरार है। छह माह पूर्व सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा धन अवमुक्त किया गया। गिट्टी व बालू की खेप जगह-जगह गिराए जाने से पिछले दो माह से रास्ता अवरुद्ध है। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

सड़क निर्माण की स्थिति धनघटा की प्रमुख सड़क का निर्माण न होने से लोगो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर जलजमाव की स्थित बनी हुई है। छह माह पूर्व शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए 98 लाख रुपये जारी किए गए। दो माह पूर्व सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य श...