संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच दवा वितरण केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। पर्याप्त कर्मचारियों के अभाव में दवा वितरण की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे रोजाना सैकड़ों मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 25 सौ मरीजों की भीड़ एक कैश काउंटर, इंतजार में इलाज से वंचितदवा वितरण की स्थिति जिला अस्पताल में सुबह ओपीडी खुलने के साथ ही दवा वितरण केंद्र के बाहर लंबी कतार लग जाती है। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद मरीज जब दवा लेने पहुंचते हैं तो उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता ...