संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के लिए जाम की समस्या काफी जटिल है। काफी प्रयास व अभियान के बाद स्थिति फिर वैसे ही हो जाती है। उसमें भी जब विद्यालय व आफिस खुलने का समय हो तो नौ से साढ़े दस बजे तक जाम की हालत बढ़ जाती है। यही हाल स्कूलों की छुट्टी होने के समय होता है। शाम को अवकाश होने पर स्कूलों की बसें निकलती हैं पूरा शहर जाम से कराहने लगता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: स्कूलों की छुट्टी होते ही सड़कों पर लग जाता भीषण जामस्कूलों की छुट्टी के समय बढ़ता जाम मेंहदावल रोड और आजाद चौक से गोलाबाजार तक प्रभावित होता है। खास तौर से गोलाबाजार, बैंक चौराहा और धनघटा रोड पर विधियानी मोड़ काफी प्रभावित होता है। शहर में एक दर्जन स्कूल ऐसे हैं, जिनकी छुट्टी होने पर शहर को जाम...