Santkabir Nagar News: सौ करोड़ की लागत से चमकेगा नगर पालिका का विस्तारित क्षेत्र
संतकबीरनगर, अगस्त 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए विस्तारित क्षेत्र वाले गांवों का ढांचा अब पूरी तरह से बदला बदला नजर आएगा। नगर पालिका ने सौ करोड़ की लागत से समूचे क्षेत्र को चकाचक करने का खाका तैयार किया है। शासन से इसके लिए बजट की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विस्तारित क्षेत्र में हाईटेक ओपेन जिम और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। विस्तारित क्षेत्र में जो तालाब हैं उन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि वहां के लोगों के लिए ये तालाब आकर्षण के केंद्र बन जाए।
विस्तारीकरण के बाद विकास पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण करने के बाद शहर की सीमा में 16 गांवों को जोड़ दिया गया था। 2020 में इन गांवों को शहर में जोड़ने के बाद अपेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.