Santkabir Nagar News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, अक्टूबर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक संदेश से माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। संदेश में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हमले की घटना का उल्लेख करते हुए भाजपा और कथित सामंतवादी ताकतों पर पीडीए के लोगों से नफरत करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जातियों और समुदायों के बीच शत्रुता व घृणा फैलाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बखिरा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि वे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह और कांस्टेबल अनुज सिंह के साथ कस्बे में भ्रमण और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर प्रसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.