संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने एक महिला की सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वीडियो वायरल करने वाले दंपति समेत कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पीड़ित महिला आरोप है कि उसका घोरखल निवासी कौशल यादव के साथ रिलेशन था। कौशल और उसकी पत्नी भारती प्रियंका समेत कुछ अन्य लोग यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी गलत फोटो और वीडियो भेजते हैं। तहरीर में प्रियंका यादव ऑफिशियल, कौशल यादव, डिजिटल बाबा ठाकुर ऑफिशियल, चंदा भाभी ब्लॉग्स सहित कई आईडी और फेसबुक आईडी बाबू की बेबी शॉट्स, बाबू की बेबी ब्लॉग्स, चंदा निषाद आदि का जिक्र किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और 21 अक्टूबर को घर आकर कट्टे से मारने की धमकी दी। महि...