संतकबीरनगर, सितम्बर 21 -- Santkabir Nagar News: सांथा, विनोद कुमार अग्रहरि। जहां आज पूरा भारत देश डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ रहा है, लोग चांद तक पहुंच गए हैं। वहीं सरकार की हर घर बिजली पहुंचाने की मंशा पर ज़िम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण आज भी सांथा विकास खंड क्षेत्र के मुसहरा ग्राम पंचायत का पुरवा सेवहा चौबे में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इन गांव के लोग बुनियादी समस्याओं के लिए उम्मीद की बाट जोहते नजर आ रहे हैं। समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों का क़ोई पुरसाहाल नहीं है।

बिजली के अभाव में ग्रामीणों की समस्याएँ सांथा ब्लाक के ग्राम पंचायत मुसहरा के टोला सेवहा चौबे गांव का विद्युतीकरण न होने के चलते यहां के लोग दिन ढलने के बाद अंधेरे में जिंदगी व्यतीत करने को मजबूर हैं। इस गांव में लगभग डेढ़ सौ लोगों की आबादी है। यह गांव बिजली, स...