संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में बुधवार को निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा नव-निर्वाचित स्कूल कैप्टन और वाइस कैप्टन को पद, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। समारोह में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी सफल नेतृत्व के लिए अनुशासन में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाना बेहद आवश्यक है। समाज के हर वर्ग को एक सही और अनुशासित नेतृत्व की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय...