Santkabir Nagar News: सुलह का दबाव बनाने पहुंचे ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, चार पर मुकदमा
संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र में बेटी के वैवाहिक विवाद को लेकर सुलह का दबाव बनाने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खरवनिया गांव निवासी नूरुल हसन पुत्र हैसियत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री जैबुन्निशा की शादी वर्ष 2021 में बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के भुवनी गांव निवासी जलालुद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, जिसमें विवाद समाप्त करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार रविवार 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.