Santkabir Nagar News: सुरक्षा मानकों की जांच कर यात्रियों को किया गया जागरूक
संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। एआरटीओ बस्ती एवं सिद्धार्थनगर ने यातायात प्रभारी परमहंस के साथ न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के अंतर्गत रोडवेज एवं स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बसों को रोककर उनके परमिट, फिटनेस, चालक एवं परिचालक के आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने तथा निर्धारित गति सीमा के अनुरूप वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.