Santkabir Nagar News: सुबह से निकली चटख धूप ने किया परेशान
संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रविवार को सुबह से निकली चटख धूप लोगों को परेशान करती रही। पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश न होने से तापमान में भी इजाफा हुआ। तेज चटख धूप होने की वजह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा था। पूरा दिन बारिश से अछूता रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। एक सप्ताह से सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। तेज धूप की वजह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि तेज पुरवा हवाएं भी चल रही थी। इससे गर्मी का असर थोड़ा कम लग रहा था। पर दस बजते-बजते बाहर खड़े होना मुश्किल लग रहा था। बाहर जाते ही पसीना होने लग रहा था। दस बजे के बाद से ही लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.