संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार को सुबह से चटख धूप निकली। आसमान में सूर्य देवता की चमक को देख कर किसानों के माथ पर पसीना आ गया। मानसून पूरी तरह से रूठ गया है। मानसून का रूठना किसानों को खून के आंसू रुला रहा है। सुबह से ही चटख धूप सब कुछ झुलसा देने के लिए आतुर रही।सुबह चटख धूप निकलने के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। छांव मिलने पर ही राहत होती थी। वहीं मौसम का मिजाज एक सप्ताह से किसानों के हित में नजर नहीं आ रहा है। आसमान में बादल आते जाते हैं तो किसानों लगता है कि बारिश हो जाएगी और उनकी फसल में हरियाली छा जाएगी। दिन बीतने के बाद किसानों को निराश ही हाथ लग रही है। तेज धूप ने किसानों को पूरी तरह से परेशान किया। तल्ख धूप फसलों पर प्...