संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुबह आसमान में बदली छाई रही। ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी, दिन चढ़ने के साथ बदली छटती गई। सोमवार को भी बारिश नहीं होने से किसानों को निराश होना पड़ रहा है। सुबह बदली की साथ दिन की शुरुआत हुई और दिन चढ़ने के साथ धूप तल्ख होती गई। लगातार पुरवा हवा चलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से तापमान पूरी तरह से स्थिर बना हुआ है。

किसानों की निराशा मौसम का मिजाज पिछले चार दिनों से किसानों के हित में नजर नहीं आ रहा है। आसमान में बादल आते जाते हैं तो किसानों लगता है कि बारिश हो जाएगी और उनकी फसल में हरियाली छा जाएगी।...