Santkabir Nagar News: सीओ-एसओ ने पटाखा फैक्ट्री की चेकिंग कर जांची व्यवस्थाएं
संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। मेंहदावल सीओ सर्व दवन सिंह के नेतृत्व में एसओ बखिरा उमाशंकर तिवारी ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री/निर्माण स्थल की चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, लाइसेंस/अनुमति पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया। सुरक्षा उपकरण को चलवा कर देखा तथा संचालक को सुरक्षा मानकों एवं शासन स्तर से निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: पटाखा दुकानदारों को दी गई चेतावनी यह भी पढ़ें- Orai News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.