संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पोर्ट्स स्टेडिएम में आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा। शहर के कोने-कोने और खास कर खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग से कलक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और विकास भवन जाने वाले मार्ग पर जनप्रतिनिधियों में होर्डिंग्स लगाने की होड़ सी दिखी। वहीं जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और युवाओं में औद्योगिक विकास की नई उम्मीद जग गई है।

औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना दरअसल, खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना वर्ष 1973-74 में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के किनारे की थी। यहां करीब 231.34 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक उपयोग के लिए अधिसूचित है। इनमें से 149.66 हेक्टेयर भूमि पर 287 औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए भू...