Santkabir Nagar News: सीएचसी सांथा के भवन में तत्काल स्थानांतरित हो आयुर्वेदिक अस्पताल
संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा ब्लाक के राजेडीहा में चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल सीएचसी भवन में स्थानांतरित होगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बस्ती-संतकबीरनगर डॉ. नागेन्द्र कुमार ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजेडीहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जुबेर आलम अंसारी को कड़ा निर्देश जारी करते हुए चिकित्सालय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के खाली भवन में तत्काल स्थानांतरित कर संचालित करने का आदेश दिया गया है। कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इससे पूर्व 5 अगस्त को भी चिकित्सालय को पीएचसी सांथा के रिक्त भवन में तत्काल प्रभाव से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। हालांकि लंबे समय के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.