Santkabir Nagar News: सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव का मतदान आज
संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर बिल्डिंग में होगी। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर देर शाम वरिष्ठ अधिवक्ता समिति द्वारा विजई प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी संपूर्णानंद पाठक ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए हुई बैठक में दी।
मतदान की तैयारियां और समय-सारिणी उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से 3:00 सायं बजे तक पूरी की जाएगी। उसके बाद 3:30 बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.