Santkabir Nagar News: सावन मेले के लिए एसडीएम-सीओ ने बिड़हर घाट का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा एसडीएम रविकांत चौबे एवं सीओ अभय नाथ मिश्रा ने आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि श्रावण मास के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, भीड़ प्रबंधन तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.