संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सावन महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए मेंहदावल क्षेत्र के सांड़े खुर्द गांव स्थित प्राचीन रक्षानाथ शिवालय में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। दूर-दराज से पहुंचने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं। क्षेत्र में यह मंदिर वर्षों से आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह भी पढ़ें- सावन में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते हैं यूपी के 5 शिव मंदिर, क्या आपने किए हैं यहां के दर्शन?मंदिर का ऐतिहासिक महत्व ग्रामीणों के अनुसार रक्षानाथ शिवालय अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व का मंदिर है। इसकी भव्य वास्तुकला, पत्थरों पर की गई नक्काशी और प्राचीन शैली का निर्माण आज भी इसकी ऐतिहासिक वि...