Santkabir Nagar News: साढ़े चार करोड़ खर्च के बावजूद अन्नपूर्णा भवनों पर लटक रहे ताले
संतकबीरनगर, सितम्बर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्राम पंचायतों में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे कई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए अन्नपूर्णा भवनों पर ताले लटक रहे हैं। मेंहदावल विकास खंड के 60 गांवों में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च कर अन्नपूर्णा भवन तैयार कर दिए गए, लेकिन कई भवनों का इस्तेमाल शुरू नहीं हो सका है। कहीं भवन पर ताला लटका है तो कहीं भवन का उपयोग नहीं होने से यह महज शोपीस बनकर रह गया है। वहीं राशन वितरण की व्यवस्था अभी भी बड़ी संख्या में कोटेदारों के घर या किराए के भवनों से संचालित हो रही है। जबकि आपूर्ति विभाग का कहना है कि 60 में मात्र 3 गांवों के ही अन्नपूर्णा भवनों में राशन वितरण प्रणाली का काम शुरू हो पाया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.