Santkabir Nagar News: साइबर फ्राड के दस हजार रुपए कराए वापस
संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद में चलाए जा रहे 'क्रैक साइबर क्राइम अभियान' के तहत बेलहरकला थाना की साइबर हेल्प डेस्क को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से उड़ाए गए 10,000 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
पुलिस की तत्परता बेलहरकला थाना क्षेत्र के पजराभीरी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राम कृष्ण के साथ बीते 2 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात जालसाज ने प्रलोभन और झूठा विश्वास देकर धोखाधड़ी की थी। शातिर ठग ने पीड़ित को अपने झांसे में लेकर उसके खाते से 10,000 रुपये एक अन्य फर्जी खाते में ट्रांसफर करवा दिए। जब प्रमोद को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए तत्काल बेलहरकला थाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.