संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच महुली पुलिस की सक्रियता से एक पूर्व प्रधान को बड़ी राहत मिली है। पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम के त्वरित प्रयास से साइबर ठगी के मामले में फंसी 25 हजार की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में दो दिन के अंदर वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद ने गत 25 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति के खाते में 25 हजार की धनराशि ट्रांसफर हो गई थी। जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल महुली साइबर हेल्प डेस्क को इसकी सूचना दी और पुलिस से ...