Santkabir Nagar News: साइबर ठगी के पीड़ित को 2,950 रुपये कराए वापस
संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगी के मामलों में दुधारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों को कुल Rs.2,950 की धनराशि वापस कराई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर कार्रवाई की।पिपर हांकार निवासी मोहम्मद फुजैल की शिकायत पर करीब 12 घंटे में Rs.2,000 की पूरी धनराशि वापस कराई गई। वहीं मेलानखुर्द निवासी मुबारक से ऑनलाइन जूते खरीदने के नाम पर हुई ठगी में प्रथम चरण में 950 रुपये वापस कराए गए हैं। शेष धनराशि की रिकवरी के लिए बैंक स्तर पर पैरवी जारी है। पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और पासवर्ड किसी से साझा न करें तथा ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.